नपद पिथौरागढ़ में थाना थल पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। ग्राम अलमियां निवासी श्री आनन्द सिंह का खोया हुआ मोबाइल फोन पुलिस की मेहनत से सफलतापूर्वक बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री आनन्द सिंह ने अपने मोबाइल के गुम होने की सूचना थाना थल में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी (एसओ) श्री प्रकाश चन्द्र पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मोबाइल की जानकारी CEIR पोर्टल पर अपलोड कर उसकी लगातार निगरानी की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली और गुम हुआ मोबाइल ट्रेस कर बरामद कर लिया गया। इसके बाद मोबाइल को विधिवत रूप से उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्यवाही से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है। पिथौरागढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और मोबाइल से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
















Leave a Reply