जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने एक बार फिर खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। सेपक टाकरा और पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा सम्मानित किया गया।
24वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल/सेपक टाकरा) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 9 से 11 अप्रैल तक रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार में हुआ। इस प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने अपर उपनिरीक्षक गुरमुख सिंह के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेपक टाकरा में तृतीय स्थान हासिल किया।
टीम के प्रमुख खिलाड़ी:
हेड कांस्टेबल खीम सिंह, कांस्टेबल हेमंत पटवाल, कांस्टेबल दिनेश राजन, कांस्टेबल नवल किशोर और कांस्टेबल रोहित बोहरा ने टीम का प्रतिनिधित्व किया।
इसके अलावा, 3वीं प्रादेशिक पुलिस वेटलिफ्टिंग/पावरलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 17 से 19 अप्रैल तक आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव, रामनगर (नैनीताल) में हुआ। इसमें भी पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पावरलिफ्टिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेडल विजेता खिलाड़ी:
- अपर उपनिरीक्षक गुरमुख सिंह — गोल्ड मेडल (पावरलिफ्टिंग)
- हेड कांस्टेबल मनोज मेहरा — कांस्य पदक (पावरलिफ्टिंग)
- कांस्टेबल नवल किशोर — गोल्ड मेडल (पावरलिफ्टिंग)
- कांस्टेबल रोहित बोहरा — कांस्य पदक (वेटलिफ्टिंग)
पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी हैं, बल्कि खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गर्व से ऊंचा कर रहे हैं।
















Leave a Reply