पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने पर 2 गिरफ्तार, वाहन सीज; 121 लोगों पर चालानी कार्रवाई

जनपद पिथौरागढ़ में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में लगातार गश्त और वाहन जांच की जा रही है।

इसी अभियान के तहत झूलाघाट थाना क्षेत्र में एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वाहन चालक जीवन टम्टा को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

वहीं जौलजीबी थाना क्षेत्र में एसओ प्रदीप यादव की टीम ने भी एक अन्य चालक संजय सिंह को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पकड़ा। इस मामले में भी वाहन को सीज कर कानूनी कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त पूरे जनपद में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 121 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!