सरोवर नगरी में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल, कैची धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों में इन दिनों पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। नैनी झील में नौकाविहार के लिए पर्यटकों का उत्साह चरम पर है और झील किनारे बड़ी संख्या में लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

पर्यटन सीजन के चलते स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। शहर के होटल, बाजार और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सीजन से अच्छी उम्मीदें हैं।

पर्यटक Naina Devi Temple, Snow View Point, Hanuman Garhi, Kainchi Dham, Naukuchiatal और Bhimtal सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं।

वहीं, 15 जून को आयोजित होने वाले बाबा नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस को लेकर Kainchi Dham में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन को इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

हालांकि कम बारिश के चलते झीलों का जलस्तर घट रहा है और मौसम में गर्मी का असर भी महसूस होने लगा है। सूत्रों के अनुसार, नैनीताल का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!