नैनीताल में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर अपनी सेवाएं उपलब्ध कराईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट और ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने किया। शिविर में पहुंचे लोगों ने भूमि, पेयजल, सड़क, विरासत, जल निकासी और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया।
अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
शिविर के दौरान कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 32 का मौके पर समाधान किया गया। वहीं एडीएम ने वर्षों से न्यायालय में लंबित तीन मामलों की सुनवाई शिविर स्थल पर ही कर उनका निस्तारण किया, जिसे लोगों ने प्रशासन की सकारात्मक पहल बताया।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने 15 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
















Leave a Reply