हल्द्वानी | नैनीताल
कुमाऊं के सबसे बड़े शिक्षण संस्थानों में शामिल हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया अभी आधी भी पूरी नहीं हो सकी है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, 14 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी और छात्र-छात्राओं से जल्द प्रवेश लेने की अपील की गई है।
कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम में अब तक 50 प्रतिशत से भी कम प्रवेश हुए हैं। इस वर्ष बीए में 3,375, बीएससी में 840 और बीकॉम में 1,080 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
कॉलेज परिसर में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। एबीवीपी, एनएसयूआई और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नए विद्यार्थियों की मदद के लिए प्रवेश सहायता केंद्र लगाए हैं, जहां प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी और सहयोग दिया जा रहा है।
















Leave a Reply