नैनीताल जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा है कि कानून तोड़ने वालों और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पर्यटन सीजन को देखते हुए नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, मुखानी और कालाढूंगी क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस द्वारा सुबह से ही मोर्चा संभाला गया। प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से काली फिल्म लगे वाहनों, भ्रामक नंबर प्लेट और नियमों के खिलाफ मॉडिफाइड वाहनों की जांच की। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा चालान किए गए वाहन
- 24BH4047A कार — काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान
- UP14GQ9191 कार — काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान
- UP14GV0008 कार — काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान
एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम जनता और पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई जारी रखी जाए।














Leave a Reply