नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या अब न्यायिक व्यवस्था को भी प्रभावित करने लगी है। इसी मुद्दे को लेकर जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्य सचिव दीपक रावत से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शहर में रोजाना लगने वाले जाम के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और न्यायालय आने वाले लोगों को समय पर कोर्ट पहुंचने में कठिनाई होती है। इसके चलते कई बार न्यायिक कार्यों में भी व्यवधान उत्पन्न होता है, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बार एसोसिएशन ने आयुक्त के समक्ष यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कई सुझाव भी रखे। इसके अलावा न्यायालय परिसर में मौजूद प्रशासनिक समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया।
कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है।
बैठक में उपाध्यक्ष कमल सुयाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी, राकेश सुयाल, दयाकिशन पोखरिया, शिवांशु जोशी, नवीन भट्ट, मुकेश कुमार, सरिता बिष्ट, जया आर्या सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
















Leave a Reply