रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका की निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति अध्यक्ष शीतल कटियार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका के सभी 15 वार्डों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान बताया गया कि प्रत्येक वार्ड में पहले से स्वीकृत 5-5 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। इसके साथ ही जिन वार्डों में अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं, वहां जल्द काम शुरू कराने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
निर्माण समिति अध्यक्ष शीतल कटियार ने कहा कि जिन वार्डों में निर्माण कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं, वहां आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य सभी वार्डों में विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
बैठक में निर्माण समिति के सदस्यों के साथ नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे और विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।















Leave a Reply