पिथौरागढ़ में SOG की बड़ी कार्रवाई: 12.80 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12.80 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी SOG नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम पिथौरागढ़-सुकौली रोड पर सघन चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक वापस लौटने लगा, जिससे पुलिस का संदेह गहरा गया।

पुलिस टीम ने तत्काल उसे रोककर पूछताछ और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.80 ग्राम (पन्नी सहित) अवैध हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित सेठी निवासी बजेठी, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी से हेरोइन के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित तस्करों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

पिथौरागढ़ पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!