पिथौरागढ़: जनपद में अवैध शराब के कारोबार, नशाखोरी और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना जाजरदेवल क्षेत्र में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान लछैर चौराहे के पास एक परचून की दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक मिलाप सिंह, निवासी दौली खर्कदोली को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आनन्द गिरी, अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार और हेड कांस्टेबल दीपक कुमार की अहम भूमिका रही।
वहीं, कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक चालक नवीन्द्र सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया।
इसके अलावा बाजार क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हरीश चन्द्र को भी पुलिस एक्ट के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।















Leave a Reply