पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, अवैध भांग की खेती रोकने को ग्रामीणों को किया जागरूक

पिथौरागढ़: जनपद में भांग की अवैध खेती और नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी/एएनटीएफ टीम तथा SHO कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भांग की अवैध खेती न करने के लिए प्रेरित किया और एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध नशीले पदार्थों की खेती और तस्करी कानूनन अपराध है, जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।

पुलिस टीम ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक नुकसान और कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने का संदेश भी दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध भांग की खेती या नशीले पदार्थों की तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!