पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 03 सितंबर 2025 को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे जमीन दिलाने के नाम पर करीब 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई है। इस आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान उपनिरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी और उनकी टीम ने पहले ही एक आरोपी किशन कोहली को गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों—संजय प्रसाद (निवासी जाखनी) और प्रियांशु नाथ (निवासी चैसर)—को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

पिथौरागढ़ पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई को अपराध के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!