सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 5 लोग हिरासत में

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, थाना थल क्षेत्र में राजेंद्र प्रसाद को सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने पर अपर उपनिरीक्षक दीपक लेखक ने बीएनएसएस की धारा 172 के तहत हिरासत में लिया।

वहीं, थाना नाचनी क्षेत्र में जितेंद्र सिंह राणा को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में अपर उपनिरीक्षक खीम सिंह बिष्ट ने बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया।

कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र में दो व्यक्तियों—राजेंद्र सिंह चौहान और सूरज सिंह चौहान—को आपसी मारपीट और झगड़ा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में अपर उपनिरीक्षक कासिम सिद्दीकी द्वारा बीएनएसएस की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया गया।

इसके अलावा, कोतवाली धारचूला क्षेत्र में राकेश कुमार को शराब के नशे में झगड़ा-फसाद करने और पुलिस के आदेशों की अनदेखी करने पर कांस्टेबल ललित पांगती द्वारा हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *