पिथौरागढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर: 148 पर चालान, नशे में ड्राइविंग पर एक गिरफ्तार

जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर अब सड़कों से लेकर शहर तक साफ दिखाई दे रहा है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक मर्यादा भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

इसी अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 148 लोगों के खिलाफ चालान किया गया, जिन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया या ‘मिशन मर्यादा’ के नियमों को तोड़ा।

नशे में गाड़ी चलाने पर गिरफ्तारी
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शराब पीकर वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिल्थाम तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महेश कुमार नामक चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और उसका वाहन भी सीज कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस का संदेश
पिथौरागढ़ पुलिस ने साफ किया है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *