आंधी-तूफान के बीच पुलिस की मुस्तैदी, कुछ ही समय में बहाल हुआ यातायात

बेरीनाग: कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र में उडियारी बैंड के पास तेज आंधी-तूफान के चलते एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसएचओ नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस टीम ने “वुड कटर” (Wood Cutter) और “चेनसॉ” (Chainsaw) की मदद से गिरे हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। उनकी तत्परता के चलते कुछ ही समय में मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया गया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। विपरीत परिस्थितियों में भी बेरीनाग पुलिस ने जिस प्रकार से जिम्मेदारी, सेवा भावना और मानवता का परिचय दिया, वह सराहनीय है।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपदा या आपात स्थिति में पुलिस की सक्रियता आम जनता के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!