गदरपुर विधानसभा सीट इन दिनों उधम सिंह नगर की राजनीति का केंद्र बनी हुई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं।
पांडेय बनाम युवा चुनौती
मौजूदा विधायक अरविन्द पांडेय अब भी मजबूत स्थिति में माने जा रहे हैं
पिछले दो महीनों में उन्होंने अपना नेगेटिव फीडबैक काफी हद तक कम किया
राजनीतिक ग्राफ में अभी भी टॉप पोजिशन पर बने हुए हैं
लेकिन अब उनके सामने युवा नेता Gunjan Sukhija बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं, जिन्होंने मैदान में ताल ठोक दी है।
सीएम के खिलाफ बयानबाजी का असर?
पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर पांडेय पहले भी सुर्खियों में रहे हैं।
इससे उन्हें राजनीतिक नुकसान हो सकता है
पार्टी के भीतर उनकी स्थिति पर भी असर पड़ सकता है
बीजेपी के पास सीमित विकल्प
गदरपुर सीट पर भाजपा के पास फिलहाल पांडेय के अलावा मजबूत विकल्प नहीं दिख रहा
ऐसे में टिकट को लेकर पार्टी के सामने कठिन फैसला
बंगाली वोट बैंक बनेगा गेमचेंजर?
गदरपुर सीट पर बंगाली समुदाय का प्रभाव अहम माना जाता है।
यदि कांग्रेस इस समुदाय से उम्मीदवार उतारती है
तो मुकाबला भाजपा के लिए काफी कठिन हो सकता है
इस संदर्भ में प्रेमानंद महाजन को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
क्या बदलेगा सियासी गणित?
पांडेय का अनुभव बनाम युवा चेहरा
आंतरिक बयानबाजी का असर
बंगाली वोट बैंक की भूमिका
इन सभी फैक्टर्स से गदरपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प और कांटे का होने वाला है।
















Leave a Reply