किच्छा: देवरिया टोल प्लाजा के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चल रहे ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या RJ 11 GB 1244 हाईवे से गुजर रहा था, तभी उसके पिछले टायर से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। सूचना मिलते ही लालपुर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
फायर कर्मियों ने बिना समय गंवाए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। समय रहते कार्रवाई होने के कारण ट्रक को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और चालक भी सुरक्षित बच गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चालकों को लंबी दूरी के दौरान वाहनों की नियमित जांच करानी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
















Leave a Reply