काशीपुर: कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा ने अपने सामाजिक सेवा अभियान के तहत आमजन की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जसपुर बस अड्डे के सामने सहोता अस्पताल के पास लगभग तीन लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया। मंगलवार को नगर निगम के महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर इसका विधिवत लोकार्पण किया।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने महिला शाखा के इस जनहितकारी कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजसेवा की ऐसी पहल अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को अब धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी, जिससे उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम में कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, सचिव अनीता बंसल और कोषाध्यक्ष कविता गोयल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संस्था के सेवा कार्यों और सामाजिक योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।
महिला शाखा की सचिव अनीता बंसल ने कहा कि संस्था हमेशा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने बताया कि सहोता अस्पताल के सामने बनाए गए इस यात्री शेड का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को मौसम की मार से बचाते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी महिला शाखा इसी तरह जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।
लोकार्पण समारोह में सुमन जिंदल, विमला अग्रवाल, उषा सिंघल, आदर्श अग्रवाल, अंजू बंसल, रुचि सिंघल, सविता अग्रवाल, सुशील बंसल, मुनेश बंसल, विनीत सिंघल, राकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल और आलोक अग्रवाल सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
















Leave a Reply