जसपुर में पानी की मांग बढ़ी, जल संस्थान ने जारी किया जनसंदेश

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण जसपुर क्षेत्र में पानी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए जल संस्थान विभाग ने आमजन के लिए जनहित संदेश जारी किया है और पानी के संरक्षण पर जोर दिया है।

जूनियर इंजीनियर कमल किशोर टम्टा ने कहा कि जल संकट से बचने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि पानी का दुरुपयोग रोककर ही आने वाले समय में बड़ी समस्या से बचा जा सकता है।

उन्होंने जानकारी दी कि जसपुर क्षेत्र को प्रतिदिन लगभग 13 एमएलटी पानी की आवश्यकता होती है, जबकि वर्तमान में विभाग के पास केवल 3 एमएलटी पानी उपलब्ध है। सीमित संसाधनों के बावजूद विभाग लगातार जलापूर्ति बनाए रखने में जुटा हुआ है।

जल संस्थान विभाग ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!