चार साल से बदहाल सड़क, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

जसपुर विधानसभा क्षेत्र के हलदुआ साहू में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। बाबरखेड़ा, श्यामनगर और हलदुआ साहू को जोड़ने वाली सड़क की खराब स्थिति से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

धरने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पिछले चार वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन और प्रधान संघ के प्रतिनिधियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री के चलते सड़क कुछ ही महीनों में टूट गई। अब ग्रामीण स्थायी निर्माण की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!