जनपद रुद्रप्रयाग में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 के अंतर्गत निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से तहसील स्तर पर BLO और BLO सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 22 मई को जखोली और उखीमठ तहसील में तथा 23 मई को तहसील रुद्रप्रयाग में प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों ने BLO एवं सुपरवाइजरों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को Enumeration Form, Form-6, Form-7 और Form-8 के उपयोग एवं प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही BLO App के माध्यम से ऑनलाइन डेटा अपलोडिंग और डिजिटल कार्यप्रणाली की Hands-on Training भी कराई गई, जिससे कार्मिकों को व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।
प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटियों के संशोधन की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि SIR-2026 अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करना और मतदाता सूची को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, DIET प्रवक्ता विनोद यादव सहित अन्य अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं और डिजिटल प्रणाली की जानकारी दी। अधिकारियों ने सभी BLO एवं सुपरवाइजरों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पालन करते हुए घर-घर सत्यापन कार्य करने का आह्वान किया।














Leave a Reply