चंपावत के कथित दुष्कर्म मामले को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय के बाहर कांग्रेस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि मामले में पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। इसके बावजूद कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तड़ियाल और जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह झूठे आरोपों के जरिए राजनीति कर रही है। महिला पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं आगामी चुनाव में कांग्रेस को जवाब देंगी।














Leave a Reply