चंपावत की कथित घटना को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर बिना जांच पूरी हुए मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। देहरादून में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने प्रेस वार्ता कर कहा कि जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो शुरुआती आरोपों से मेल नहीं खाते।
उन्होंने बताया कि पुलिस की कॉल डिटेल, मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में अब तक वैसी पुष्टि नहीं हुई है जैसी शुरुआत में दावे किए गए थे। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस तथ्यों से ज्यादा राजनीतिक लाभ पर ध्यान दे रही है और जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है।
भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर भाजपा नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। पार्टी ने कहा कि संवेदनशील मामलों में राजनीति करने के बजाय जांच एजेंसियों को निष्पक्ष रूप से काम करने देना चाहिए।












Leave a Reply