गढ़ीनेगी की जनता ने चुना निर्दलीय नेतृत्वअभिषेक सुखीजा बने पहले नगर पंचायत अध्यक्ष

गढ़ीनेगी नगर पंचायत में भाजपा को झटका, निर्दलीय अभिषेक सुखीजा बने पहले अध्यक्ष

काशीपुर/ऊधम सिंह नगर। नवसृजित गढ़ीनेगी नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने भाजपा उम्मीदवार सचिन बाठला को हराकर जीत का परचम लहराया। इस जीत के साथ अभिषेक सुखीजा गढ़ीनेगी नगर पंचायत के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बन गए हैं।

गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव परिणाम ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। चुनाव में भाजपा के कई दिग्गज नेता अपनी राजनीतिक पकड़ बनाए रखने में सफल नहीं हो सके, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार ने जनता का भरोसा जीतकर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।

94 वोटों से दर्ज की जीत

गुरुवार को काशीपुर स्थित नवीन मंडी परिसर में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी अभय प्रताप सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज चंदोला की देखरेख में मतों की गणना की गई।

अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा को 2047 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला को 1953 मत मिले। इस तरह अभिषेक सुखीजा ने 94 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!