कोर्ट बांगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Rudraprayag में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग ने कोर्ट बांगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को कोर्ट बांगर क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 105 पव्वे और 46 हाफ अवैध शराब बरामद की। मामले में संबंधित अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी Ramesh Bagwal ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और तस्करी के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि आबकारी विभाग द्वारा नियमित रूप से चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं तथा आगे भी इसी तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!