काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महापौर दीपक बाली ने करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 6 सड़कों और शहीद पूरन सिंह भंडारी स्मृति द्वार का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर का फूल-मालाओं से स्वागत किया और लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर को गड्ढा मुक्त बनाने और शहर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और जिन क्षेत्रों में अभी तक सड़कें नहीं बन पाई हैं, वहां भी जल्द निर्माण कराया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 1 और 3 के मध्य रम्पुरा निजड़ा एवं कृष्णा वार्ड में लगभग 80.80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शहीद पूरन सिंह भंडारी स्मृति द्वार और सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं वार्ड संख्या 40 कचनालगाजी में 1.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 5 नई सड़कों का भी शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने कहा कि वे वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी उम्मीदें लगभग समाप्त हो चुकी थीं। महापौर दीपक बाली ने सड़क निर्माण की शुरुआत कर उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। लोगों ने कहा कि महापौर ने अपने वादे को निभाकर जनता का विश्वास और मजबूत किया है।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य किसी भी कीमत पर नहीं रुकेंगे। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है ताकि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें।
शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद रवि प्रजापति, बीना नेगी, अनिल कुमार, वैशाली गुप्ता, शाह आलम, मोनीश, बूथ अध्यक्ष कमल कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक कमल प्रजापति एवं प्रकाश चंद्र नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, अभिषेक गोयल, महेश चंद्र लखेड़ा, गुरुदेव सिंह, शिवचंद्र झा, बंटी अग्रवाल, राहुल रमणदीप, पुष्पा त्यागी, मनीषा, बब्बू, राजीव अरोरा, जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
















Leave a Reply