महापौर दीपक बाली ने 1.58 करोड़ की 8 सड़कों और जल संचयन परियोजना का किया शिलान्यास

काशीपुर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए दीपक बाली ने एक बार फिर बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की है। शहर को गड्ढा मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत वार्ड संख्या 2, जसपुर खुर्द में 1 करोड़ 58 लाख 10 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 8 सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस मौके पर महापौर ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि काशीपुर में करीब 2500 सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से लगभग 900 सड़कों पर काम जारी है।

महापौर ने भरोसा दिलाया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएंगे और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इसी क्रम में दीपक बाली ने यूपीसीएल कार्यालय परिसर में 31 लाख 66 हजार रुपये की लागत से बनने वाली जल संचयन (वॉटर हार्वेस्टिंग) परियोजना का भी शिलान्यास किया। इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और भविष्य में पानी की कमी से निपटने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता अजित यादव, पार्षद मनोज जग्गा, संजय शर्मा, मयंक मेहता, प्रकाश नेगी, एसडीओ महक मिश्रा, पंकज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महापौर के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *