रुद्रप्रयाग जिले के विकासखंड ऊखीमठ में 28 जुलाई को ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनसंवाद शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे लोगों तक पहुंचाना और स्थानीय समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता आर.पी. नैथानी करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने जाएंगे।
शिविर के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर लोगों की शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
प्रशासन का कहना है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जिला मुख्यालय के बजाय स्थानीय स्तर पर ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से समय पर उपस्थित रहने और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की है।
















Leave a Reply