मरीजों को अस्पताल से ही मिले दवा, बाहर से मंगाने पर होगी कार्रवाई – सुबोध उनियाल…

रामनगर। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रामनगर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मरीज को बाहर से दवा मंगाने के लिए मजबूर किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मरीजों से बातचीत की, जिन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर मरीज को सरकारी अस्पताल में बेहतर और सुलभ इलाज मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!