विश्व पर्यावरण दिवस: नैनीताल में राज्यपाल का संदेश—“हर व्यक्ति लगाए एक पौधा”

नैनीताल: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नैनीताल के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें।

इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी चंदन का पौधा रोपते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

राज्यपाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अब समय आ गया है कि हम प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं।

कार्यक्रम में अपर सचिव रीना जोशी, उप सचिव लक्ष्मण राम आर्या सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर इस अभियान को सफल बनाया।

यह आयोजन लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!