नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने ईंधन संरक्षण को लेकर नई पहल शुरू की है। एसएसपी ने सरकारी वाहन का उपयोग सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से अपने कार्यालय और क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचे।
एसएसपी ने कहा कि वर्तमान समय में ईंधन की बचत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के लिए पैदल चलने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और कार-पूलिंग करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी जागरूकता भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती है। साथ ही यह पहल पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय हित दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। नैनीताल पुलिस ने भी अपने कर्मचारियों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए हैं।














Leave a Reply