सरोवर नगरी नैनीताल में वीकेंड पर बढ़ने वाली पर्यटकों की भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर शनिवार सुबह 6 बजे से ही जिले के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरीक्षक यातायात हल्द्वानी भूपेश पांडे, निरीक्षक यातायात भवाली महेश चंद्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रकाश मेहरा, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेमचंद्र पंत तथा प्रभारी सीपीयू हल्द्वानी विमल मिश्रा पुलिस जवानों के साथ लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीकेंड के दौरान शहर में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, ताकि स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















Leave a Reply