जनपद नैनीताल में छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस, सीपीयू हल्द्वानी और चौकी प्रभारियों को स्कूलों के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी ने कहा कि विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्राएं सुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सकें और अभिभावकों को भी सुरक्षा का भरोसा मिल सके।
इसी क्रम में यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी आरती और सीपीयू हल्द्वानी की टीम ने स्कूलों के बाहर छात्राओं को महिला सुरक्षा और पुलिस सहायता से संबंधित जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।
पुलिस ने साफ कहा है कि छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मनचलों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।














Leave a Reply