नैनीताल में पर्यटन सीजन से पहले सुरक्षा अलर्ट, रोपवे क्षेत्र में हुआ रेस्क्यू मॉक ड्रिल

नैनीताल: पर्यटन सीजन के आगमन से पहले नैनीताल में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर को आकर्षक बनाने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। बाजारों और प्रमुख स्थानों को रोशनी से सजाया जा रहा है, वहीं नाव चालक पर्यटकों के स्वागत के लिए अपनी नावों को तैयार कर रहे हैं।

इसी कड़ी में पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाते हुए मल्लीताल रोपवे क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में पुलिस, अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन को सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान टीमों ने आपदा प्रबंधन से जुड़े कई अहम पहलुओं पर अभ्यास किया।

प्रशासन का कहना है कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए लगातार ऐसे अभ्यास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमें पूरी तरह तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *