भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को आयोजित जॉइनिंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का पटका और माला पहनाकर विधिवत प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंदन परिहार ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना रखने वाले सभी लोगों का भाजपा में हमेशा स्वागत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार और जनसेवा का माध्यम है। नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और विचारधारा की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजीव ठुकराल, पुनीत सेठी, मयंक मेहता, नितिन सेठी, पारस छाबड़ा, मोहित अरोरा, विवेक गंभीर, मानस अरोड़ा, सरवनजीत सिंह, गुरुदत्त सिंह, हर्षदीप सिंह और ललित कुमार सहित कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नए सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
















Leave a Reply