नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सेनेटोरियम–रातीघाट बायपास रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की जान चली गई। भवाली क्षेत्र के ढैला गांव के समीप एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UP 32 QU 1874 में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और SSB की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस बल को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।
हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है। सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा राहत कार्यों की निगरानी करते रहे।












Leave a Reply