रुड़की में ईदुल अज़हा का त्योहार धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। शहर की ईदगाह में हजारों नमाज़ियों ने एक साथ ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और देश में सुख-शांति की कामना की।
ईदगाह परिसर में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। नमाज़ के दौरान लोगों ने देश की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
नमाज़ अदा कराने के बाद मुफ़्ती सलीम ने कहा कि ईदुल अज़हा हमें त्याग और इंसानियत की सीख देती है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों को मिल-जुलकर रहना चाहिए और समाज में प्रेम एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसे लोगों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे हमेशा शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।












Leave a Reply