रुद्रप्रयाग में ‘हरित योग’ कार्यक्रम आयोजित, 50 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की श्रृंखला के अंतर्गत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय, रुद्रप्रयाग द्वारा संगम परिसर में ‘हरित योग’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सभासद सुरेंद्र रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक अखिलेश, योग अनुदेशक सुभाष और योग अनुदेशिका मीना राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने ‘हरित योग’ की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग और प्रकृति के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में योग नोडल अधिकारी डॉ. घनेन्द्र वशिष्ठ, डॉ. नीलम सजवाण, डॉ. नितिन प्रसाद, डॉ. अभिषेक सहित आयुर्वेदिक जिला चिकित्सालय एवं जिला आयुर्वेदिक कार्यालय के समस्त कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान कुल 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में सभी को नियमित योग अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *