संवाददाता: सागर रस्तोगी
ऋषिकेश के समीप गुमानीवाला स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन और हिंदुस्तान कंप्यूटर इंस्टिट्यूशन के संयुक्त सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में शिक्षा और तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
समारोह में विद्यालय के टॉप 5 मेधावी छात्र-छात्राओं — समीर नौटियाल, स्तुति मटियाल, रोबिन सिंह, तपस्या और आयुष रावत — को स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित कर उनकी भूमिका की सराहना की गई।
हिंदुस्तान कंप्यूटर इंस्टिट्यूशन के निदेशक राहुल कुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि टॉप 5 विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से आजीवन मुफ्त कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे और प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद सेमवाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।












Leave a Reply