उत्तराखंड: उत्तराखंड विधानसभा के 28 अप्रैल को प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज देहरादून स्थित विधानसभा भवन में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने की, जिसमें डीजीपी उत्तराखंड और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान विशेष सत्र के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सत्र के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था की संभावना न रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सत्र भले ही एक दिन का हो, लेकिन इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।
बैठक में प्रशासनिक समन्वय, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पूरा सत्र बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।












Leave a Reply