06 जून को होगी क्षेत्र पंचायत अगस्त्यमुनि की महत्वपूर्ण बैठक विकास योजनाओं और विभागीय कार्यक्रमों पर होगा मंथन

क्षेत्र पंचायत अगस्त्यमुनि (मंदाकिनी) की अगली बैठक 06 जून को आयोजित की जाएगी। यह बैठक ब्लॉक प्रमुख श्रीमती भुवनेश्वरी देवी की अध्यक्षता में संपन्न होगी, जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक के दौरान पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।

खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि सुरेश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक विकास खंड सभागार कक्ष में प्रातः 11 बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जनपद स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।

खंड विकास अधिकारी ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक निर्णय लिए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *