स्वच्छता प्रतियोगिता में बच्चों और स्वच्छता योद्धाओं को महापौर ने किया सम्मानित

काशीपुर: नगर निगम सभागार, काशीपुर में आयोजित लोक कल्याण मेले के दौरान स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों के लिए स्वच्छता आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर दीपक बाली ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 16 स्वच्छता योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया। सभी को प्रमाण-पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।

सम्मानित किए गए लोगों में रंजन पाल, तनुजा, ओम चंद्र, कार्तिक, दामिनी, सृष्टि, अंशु, आरसी यादव, विवेक, निहारिका, पवन, आंचल कुमारी, मयंक कुमार, आदेश कुमार, दीपक, शुभम सिंह, विजय कुमार, खूब सिंह, धनीराम, बृजेश, अजय कुमार, मंजू, मोहन सिंह और बिजेंद्र शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!