रुद्रप्रयाग में अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति (पीसीपीएनडीटी) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार संचालित पाई गईं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश सिंह नेगी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन की वैधता, चिकित्सक के पंजीकरण, मशीन के मेक एवं मॉडल, ओपीडी रजिस्टर, एएनसी रजिस्टर, फॉर्म-एफ और अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण टीम ने केंद्र में नोटिस बोर्ड की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, एक्टिव ट्रैकर की कार्यशीलता सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जांच के दौरान कोई अनियमितता सामने नहीं आई।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्र सभी नियमों के अनुरूप संचालित पाया गया। निरीक्षण दल ने केंद्र संचालकों को भविष्य में भी निर्धारित मानकों और पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण दल में जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य डॉ. मनीष कुमार, डॉ. मोनिका राणा तथा जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी मुकेश बगवाड़ी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *