मेलखेत हाइड्रो प्रोजेक्ट पर ग्रामीणों का विरोध तेज, पारदर्शिता पर उठे सवाल

चमोली जनपद के देवाल ब्लॉक में स्थित मेलखेत हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि परियोजना में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार पिंडर नदी में भारी मशीनों के जरिए लगातार खनन किया जा रहा है, जिससे नदी का स्वरूप बदल रहा है और जल स्रोत प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परियोजना शुरू होने से पहले जो वादे किए गए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए।

गांव वालों का आरोप है कि कंपनी ने न तो कोई जनसुनवाई की और न ही परियोजना से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की। इससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!