देवप्रयाग:
देवप्रयाग क्षेत्र में हुए भीषण वाहन हादसे के बाद लापता तीन व्यक्तियों की तलाश के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) का सघन सर्च अभियान लगातार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 02 जून 2026 को एक इनोवा कार (संख्या UK08TA-5433) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई थी। वाहन में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे।
घटना के बाद 03 जून को SDRF ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वर्तमान में SDRF की डीप डाइविंग टीम नदी के भीतर संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चला रही है।
SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीम अत्यंत विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार ऑपरेशन चला रही है। डीप डाइवर्स नदी के गहरे हिस्सों, तेज बहाव वाले क्षेत्रों और संभावित लोकेशनों पर विशेष ध्यान देते हुए सर्चिंग कर रहे हैं।
अब तक 3 व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए SDRF द्वारा नदी और आसपास के सभी संभावित क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान डीप डाइविंग, राफ्टिंग और आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
SDRF स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है।










Leave a Reply