रुद्रप्रयाग जनपद के प्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर प्रांगण में बुधवार को “हरित योग कार्यक्रम” का सफल आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर संचालक श्री के. एस. नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री मुकेश तिवारी (मुख्य फार्मेसी अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चोपता), श्री राजीव तिवारी (फार्मेसी अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बाडव) और श्री रवींद्र सिंह (योग अनुदेशक, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बाडव) द्वारा किया गया।
इस दौरान श्री अनिल टम्टा, आरुष बुटोला, मयंक कुमार टम्टा सहित करीब 35 पर्यटकों और योग प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्राकृतिक वातावरण के बीच योगाभ्यास कर प्रतिभागियों ने विशेष उत्साह व्यक्त किया।
योग सत्र के बाद विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को बैज अलंकरण किया गया तथा शुद्ध पेयजल और फलों का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम डॉ. रघुवीर सिंह पाल, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशन तथा डॉ. घनेंद्र वशिष्ठ, नोडल अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
















Leave a Reply