रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत ज़ब्त किए गए वाहन की नीलामी प्रक्रिया सोमवार को तहसील रुद्रप्रयाग में विधिसम्मत और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस नीलामी से सरकार को निर्धारित मूल्यांकन से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ।
जानकारी के अनुसार, धारा 72(2) एवं (5) उ०प्र० आबकारी अधिनियम, 1910 के तहत ज़ब्त वाहन संख्या UA 08G-0666 (सेंट्रो कार) की नीलामी की गई। वाहन का विभागीय मूल्यांकन ₹21,000 निर्धारित किया गया था, लेकिन नीलामी के दौरान इसकी उच्चतम बोली ₹37,000 लगी, जिससे सरकार को अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूरी नीलामी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ राजस्व हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है।
नीलामी कार्यवाही के दौरान जगदीश सिंह नेगी, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश बंगवाल, राकेश पंत तथा अजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
















Leave a Reply