जसपुर में सपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

उधम सिंह नगर के जसपुर में समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सपा संगठन भी सक्रिय नजर आ रहा है।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा अपने समर्थकों के साथ नवनियुक्त महिला सभा नगर अध्यक्ष परवीन जहां के आवास पहुंचे, जहां महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने परवीन जहां के नेतृत्व में नगर के मुख्य चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

इस अवसर पर रवि छाबड़ा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के भीतर भय का माहौल है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड और हालिया चंपावत घटना का उल्लेख करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल साबित हुई है।

महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपराधों पर सख्त कार्रवाई और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!