काशीपुर: वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जनमानस के साथ महाराणा प्रताप जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया गया तथा मिठाई वितरण भी किया गया।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि महाराणा प्रताप का अदम्य साहस, त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर मत्स्य पालक अभिकरण विभाग की उपाध्यक्ष सीमा चौहान, जितेंद्र चौहान, बीपी सिंह, डॉक्टर तरुण सोलंकी, डॉक्टर प्रियंका चौहान, डॉक्टर नरेश चौहान, सूर्य प्रताप सिंह और इंद्रपाल सिंह चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।
















Leave a Reply